बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

सोनभद्र। ग्राम सभा कोटा के अम्माटोला स्थित बालू पर टोला में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर गिरा पड़ा होने के कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी व्याप्त है।read more:https://pahaltoday.com/aadhaar-will-be-made-free-for-children-aged-7-to-15-years-till-september-30-2026-and-can-also-be-updated-dm/ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चैधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी। प्रदर्शन के दौरान लवकेश प्रजापति, सुशील त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *