ललितपुर। जनपद के सहरिया समुदाय को लेकर विगत दिनों जिलाधिकारी ने एक पहल शुरु की है, जिसके तहत जनपद के सभी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में सहरिया समुदाय के लोगों के कैम्प के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड एवं शत-प्रतिशत लोगों की फैमिली आइडी बनाये जाने हैं, जिससे इन्हें भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए बुधवार को जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति एवं फैमिली आई0डी0 की बैठक की। read more:https://pahaltoday.com/a-family-dispute-led-to-a-fight-in-which-a-pregnant-woman-was-also-injured-a-case-was-registered-against-three-accused/बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा 7 से 15 वर्ष आयुवर्ग के लिए नया आधार/अपडेट हेतु 30 सितम्बर, 2026 तक निःशुल्क कर दिया है। इसके अलावा 5 से 7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष आयु वर्ग हेतु नया आधार व अपडेट हेतु पूर्व से निःशुल्क व्यवस्था है। जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 5-7 वर्ष के लम्बित-36147 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को 15-17 वर्ष के लम्बित-27634 छात्रा/छात्राओं को अनिवार्य बायोमेट्रिक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए, जिससे नये शैक्षणिक सत्र में बच्चों को आधार सम्बन्धी कोई परेशानी न हो एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में विशेषकर सहरिया बस्ती में कैम्प लगाकर जन्म प्रमाण-पत्र बनाये, इसके पश्चात् इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक (IPPB) मैनेजर 0-5 वर्ष के आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की अधिकांश योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता के दृष्टिगत समस्त व्यक्ति 10 वर्ष में अपने आधार का अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य करायें, जिसमें उगंलियों के निशान, आईरिस स्कैन और नवीन फोटो लिया जाता है समय से अपडेट कराने से आधार डाटा सटीक रहता है। बैठक में बताया गया जनपद में वर्तमान में 79 आधार किट सक्रिय है माह अप्रैल, 2026 में 1821 नए आधार बनाये गए जबकि 8792 आधार अपडेट किए गए। इण्डियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक की प्रति किट औसत काफी कम है निर्देशित किया गया कि इसमें सुधार करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा 100 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों से जुडे लम्बित सत्यापन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0), प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक प्रबन्धक,UIDAI लखनऊ, समिति के समस्त सदस्य एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।