निजी जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक क्षेत्र के सहनपुर गांव में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड-2 द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी आशीष तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निजी भूमि पर जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है।read more:https://pahaltoday.com/many-people-including-the-bjp-state-president-were-present-at-the-bhandara-of-ultimate-multi-solutions/
शिकायतकर्ता के अनुसार, नाकों संपर्क मार्ग से मगरहथा संपर्क मार्ग तक लगभग 2100 मीटर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इसमें से करीब 300 मीटर सड़क सहनपुर संपर्क मार्ग से ज्योति पाण्डेय के घर तक उनकी निजी कास्त की जमीन पर बनाई जा रही है। आशीष तिवारी का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी नहीं, बल्कि निजी स्वामित्व की जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा निजी भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। वहीं गांव में इस प्रकरण को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *