शाहगंज, सोनभद्र। जनगणना का महाअभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। गणनाकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों से आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। अभियान के तहत परिवार, मकान, मूलभूत सुविधाओं तथा दैनिक जीवन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर कुल 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है।read more:https://pahaltoday.com/christians-and-muslims-together-are-converting-two-lakh-hindus-every-month-gopal-rai/घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढुटेर में शुक्रवार को गणनाकर्मी राजकुमार, खड़गवीर सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं रिजवान अहमद ने घर-घर जाकर भवन संख्या, मकान की स्थिति, कमरों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, बिजली, शौचालय, रसोई गैस, खाना बनाने के ईंधन, मोबाइल, स्मार्टफोन, इंटरनेट, टेलीविजन, कम्प्यूटर, वाहन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी जुटाई। गणनाकर्मियों ने बताया कि जिन लोगों ने पहले ही स्वगणना पूरी कर ली है, वे अपना एसई नंबर दिखाकर प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह महाअभियान आगामी 20 जून तक लगातार चलाया जाएगा। टीम ने लोगों से सही जानकारी उपलब्ध कराने और जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की है।