लखनऊ । विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने सिधौली में आयोजित बैठक कार्यक्रम के दौरान एक बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि देशभर में हर महीने दो लाख से अधिक हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर उन्हें ईसाई या मुसलमान बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक संगठित साजिश के तहत हो रहा है, जिसमें लव जिहाद, लैंड जिहाद और शिक्षा जिहाद जैसे हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/the-village-head-representative-was-beaten-up-by-miscreants-over-a-dispute-regarding-filling-petrol/
उन्होने कहा कि छांगुर बाबा प्रकरण के बाद अब एक बार फिर देश के पांच राज्यों कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश से धर्मातरण के पीड़ित मेरे पास पहुंचे हैं। इन लोगों को लालच देकर, धोखे से, प्यार में फंसाकर और कई बार डराकर धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया है।
उन्होंने विशेष रूप से तमिलनाडु में ईसाई मिशनरियों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि हिंदू बाहुल क्षेत्रों में मिशनरी संगठन प्रार्थना सभाओं के नाम पर हिंदुओं को बहकाते हैं, और फिर उन्हें पैसे, शिक्षा, नौकरी और इलाज जैसी सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। गोपाल राय ने यह भी कहा कि मुस्लिमों के किताबों में यह बात लिखा हुआ है कि ईसा मसीह मुस्लिमों के साथ मिलकर काफिरों के खिलाफ जिहाद करेंगे और इस प्रकरण के बाद तो अब यही लग रहा है कि दोनों समुदाय के लोग मिलकर हिंदुओं के खिलाफ अलग अलग रूप में जिहाद शुरू कर दिए हैं। यह न केवल धार्मिक असंतुलन की साजिश है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक जड़ों को खोखला करने का प्रयास है। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि यह साजिश नहीं रोकी गई, तो आने वाले समय में भारत की पहचान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हम अपनी आंखें खोलें, संगठित हों और इस सुनियोजित पड्यंत्र का डटकर मुकाबला करें। धर्मांतरण रोकना अब सिर्फ कानून नहीं, राष्ट्र रक्षा का विषय है | उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष राय, हिमांशु धवल, प्रकाश आर्या एवं अन्य लोग मौजूद रहे।