डीएम/अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसायटी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर रेडक्रास टीम द्वारा जनपद में लगातार हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाये जा रहे है। इसी क्रम में कल हुए निःशुल्क प्याऊ के उद्घाटन के बाद आज रेडक्रास उपाध्यक्ष प्रतिनिधि/एसीएमओ डा. केके वर्मा एवं सचिव अरूण कुमार मिश्र द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों, चौराहों, न्यायालय आदि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को हीटवेव से बचाने के लिए ओआरएस के पैकेट एवं प्राथमिक चिकित्सा योग्य दवाईयां निःशुल्क वितरित की गई। read more:https://pahaltoday.com/aadhaar-will-be-made-free-for-children-aged-7-to-15-years-till-september-30-2026-and-can-also-be-updated-dm/इस अवसर पर एसीएमओ ने सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि एक ओआरएस पैकेट को एक लीटर पानी में घोलकर समय-समय पर पीते रहें। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए शरीर में इलेक्ट्रो लाइट्स का बैलेंस होना बहुत आवश्यक है। अगर दर्द के साथ बुखार है तो एक गोली पैरासीटामाल, पेट दर्द होने पर 10 एमजी डाईक्लोमीन, एसीडिटी महसूस होने पर 150 एमजी रेन्टीडीन, उल्टी होने पर 04 एमजी आंडोस्ट्रान, दस्त होने पर 400 एमजी मैट्रोजिल का प्रयोग चिकित्सीय सलाह के उपरान्त करें। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर हीट वेव से बचाव के सभी उपाय किये गये है। किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। इमरजेंसी की स्थिति में 108 नम्बर का प्रयोग कर एम्बुलेंस मंगा सकते है। रेडक्रास सचिव अरूण कुमार मिश्र ने कहा कि हीटवेव से बचने के लिए 12 से 03 बजे तक घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को इस गर्मी में भी ड्यूटी करनी पड़ती है। इसलिए उन्हें हीटवेव से बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है। जिससे जवानों में समय-समय पर ओआरएस का प्रयोग करने की आदत विकसित की जा सके। साथ ही उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए उपर्युक्त दवाओं की किट भी सौंपी गई है। जिस पर किस दवा को कब प्रयोग करना है, यह उल्लेख किया गया है और उन्हें बताया भी गया है। इस अवसर पर डा. अश्वनी मिश्रा, शिव प्रकाश यादव आदि वालेंटियर उपस्थित रहे।