चोरी के आरोप में युवकों को उठाने पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट और जबरन जुर्म कबूलवाने का आरोप

रायबरेली  कोतवाली क्षेत्र में चोरी के आरोप में तीन लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिलहा गांव निवासी एक युवक वीरू के परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।परिजनों का आरोप है कि दरोगा रोहित और सिपाही गौरव ने वीरू समेत तीन लोगों को पकड़कर थाने में कई दिनों तक बैठाए रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जबरन चोरी का जुर्म कबूल करवाने का दबाव बनाया गया। परिवार का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है और उसे फर्जी तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है।परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन दिनों तक थाने में रखने के बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।read more:https://pahaltoday.com/many-people-including-the-bjp-state-president-were-present-at-the-bhandara-of-ultimate-multi-solutions/ मामले को लेकर परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं, पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया है।फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *