भदोही। तहसील बार एसोसिएशन भदोही की बैठक बुधवार को तहसील में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रेमचंद सरोज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लगातार 4 वर्षों से लीक हो रहे नीट परीक्षा की निंदा और चिंता व्यक्त करते हुए इसके पार्दर्शिता पर सवाल उठाए गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि इधर 4 साल से लगातार नीट का पेपर लीक हो रहा है। जिससे आने वाले भविष्य (छात्रों) पर बुरा असर पड़ेगा। यह छात्रों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में कहीं न कहीं सरकार और सरकार में बैठे शिक्षा मंत्री की भी संलिप्तता है। ऐसी दशा में इस मामले का पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कराई जाए और पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में नकलविहीन परीक्षा कराएं जाने को लेकर किसी ऐसी एजेंसी से संपर्क किया जाए। जहां पेपर लीक होने की कोई भी गुंजाइश न हो। क्योंकि बार-बार पेपर लीक होता है तो बच्चों का शिक्षा और परीक्षा दोनों से ही विश्वास उठ जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/90-of-villages-have-connections-yet-water-is-supplied-through-tankers/इस मौके पर मुलायम सिंह यादव, रोहित उपाध्याय, अच्छेलाल, बृजेश सरोज, दिनेश कुमार व सतीश यादव आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।