भदोही। भाजपा के पूर्व विधायक भदोही रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने लखनऊ जाकर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे से मुलाकात की। जहां पर उन्होंने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपकर इंटरसिटी ट्रेन 15107 व 15108 अप एंड डाउन ट्रेन का सुरियावां रेलवे स्टेशन पर ठहराव किए जाने की मांग की। इस दौरान डीआरएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि सुरियावां विकास खंड के लगभग 40-45 गांव और जनपद से सटे जौनपुर जिले के मीरगंज, कटवार, निगोह, आलमगंज गांवों सहित नगर से काफी संख्या में व्यापारी, छात्र आवश्यक कार्य पड़ने पर उनका लखनऊ आना जाना लगा रहता है। ज्यादातर लोग सुबह जाने वाली और शाम को लौटने वाली इंटरसिटी 15107 व 15108 अप एंड डाउन ट्रेन से आते-जाते हैं। जिसका ठहराव सुरियावां रेलवे स्टेशन पर नहीं है। उस स्थिति में लोगों को भदोही रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। जिससे जनता को काफी दिक्क़तों काread more:https://pahaltoday.com/a-family-dispute-led-to-a-fight-in-which-a-pregnant-woman-was-also-injured-a-case-was-registered-against-three-accused/सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने डीआरएम से कहा कि ऐसी स्थिति में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव कराया जाना अति आवश्यक है। ताकि लोगों को भदोही रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेन पकड़ने में जो दिक्कत होती है वह दिक्कत समाप्त हो जाए। डीआरएम ने भाजपा के पूर्व विधायक भदोही रविंद्रनाथ त्रिपाठी को आश्वस्त किया कि जल्द ही बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।