भदोही महोत्सव की सफलता पर आयोजित किया गया कार्यक्रम 

भदोही। भदोही महोत्सव की सफलता पर भदोही महोत्सव सोसाइटी द्वारा बुधवार को नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास स्थित जीवनदीप हास्पिटल में जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मानित भी किया। read more:https://pahaltoday.com/shopkeepers-accused-of-attacking-passengers-with-sticks-and-rods/इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष कृष्णा मिश्र ने 15 से 17 मई तक आयोजित दिन दिवसीय भदोही महोत्सव के सफल आयोजन पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि भदोही महोत्सव के आयोजन से पूर्व पत्रकारों ने काफी अच्छा प्रचार-प्रसार किया। आयोजन को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां थी। उन भ्रांतियों को पत्रकारों ने दूर किया। जिसकी वजह से भदोही महोत्सव में काफी भीड़ रही। पत्रकारों की वजह से ही ऐसा संभव हो पाया। सोसायटी के सचिव डॉ.एके गुप्ता ने भी पत्रकारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भदोही महोत्सव के दौरान जो भी कार्यक्रम उस तीन दिन में आयोजित किए गए। उसका अपने समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से पत्रकारों ने प्रकाशित करने का काम किया। डॉ.एके गुप्ता ने यूट्यूबरों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यूट्यूबरों ने भी सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भदोही महोत्सव को चलाकर प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम के दौरान भदोही महोत्सव की इस सफलता पर केक काटा गया और एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी गई। सभी पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सोसायटी के उपाध्यक्ष जाबिर बाबू अंसारी, उपाध्यक्ष सीए आरसी त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष सीए केपी दुबे ने भी पत्रकारों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *