मिर्जापुर। नगर के पीली कोठी स्थित रोडवेज बस अड्डे पर मंगलवार दोपहर यात्रियों के साथ मारपीट की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया। सोनभद्र जाने के इंतजार में बैठे एक परिवार के सदस्यों को कथित रूप से परिसर के बाहर मिठाई एवं मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने जमकर पीटा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के सदस्य आपस में सामान्य बातचीत कर रहे थे। तभी दुकानदारों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विवाद तेज होते ही दुकानदारों ने परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार के सदस्यों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।घटना के बाद रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल छा गया।read more:https://pahaltoday.com/dm-and-sp-held-a-meeting-with-traders-regarding-strengthening-of-trader-security/आसपास मौजूद अन्य यात्रियों और लोगों ने हंगामे को देखते हुए दूरी बनाई। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दुकानदारों के खिलाफ मारपीट का लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।स्थानीय लोगों ने रोडवेज परिसर में दुकानदारों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।