जनसुनवाई में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग को उपलब्ध कराई बैसाखी

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/darkness-near-the-bus-stand-became-a-problem-passengers-raised-the-demand-for-lighting/इस दौरान विकास खंड कोन के ग्राम खरौधी निवासी दिव्यांग मुन्ना शाह ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई। बैसाखी मिलने पर दिव्यांग मुन्ना शाह भावुक हो उठे और जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद, गरीब एवं दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र व्यक्तियों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *