म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित आश्रम मोड़ पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले चार वर्षों से अधिक समय से बंद पड़ी है। इससे स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों एवं राहगीरों को रात के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/dm-takes-strict-action-against-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-directs-disposal-of-pending-loan-files-within-three-days/
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट खराब होने के कारण शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे सांप, बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं के दुकानों और आसपास आने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि म्योरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अक्सर सर्पदंश की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई लोगों की जान तक चली जाती है। ग्रामीणों के अनुसार पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के पास लगी इस हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व किया गया था। लेकिन लंबे समय से यह बंद पड़ी है। आश्रम मोड़ का यह तिराहा छह ग्राम पंचायतों को जोड़ता है और आसपास के लोगों के लिए प्रमुख बाजार के रूप में जाना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे एवं ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं। स्थानीय ग्रामीण विजय कुमार, युवा समाजसेवी प्रशांत दुबे (बाबा), विशाल, बबलू पनिका, विनीत मोदनवाल, शाह मोहम्मद, मुकेश कुशवाहा, मो. इस्माइल, अशोक, केशव, विष्णु अग्रहरि, सुनील सोनकर, प्रवीण यादव, सौरभ मद्धेशिया, अमन कश्यप, किशन, संजय भारती, सूरज अग्रहरि एवं विक्की सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइट चालू कराने की मांग की है।