ललितपुर-दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति (रजि0) ललितपुर,जैन एम्बुलेंस सेवा समिति एवं अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वाधान में कीर्तिशेष हीरालाल जैन खजुरिया एवं कीर्तिशेष डॉo सुरेश जैन खजुरिया की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क BMD एवं न्यूरोपैथी कैंप का आयोजन शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।कैंप में लगभग 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में BMD जांच के माध्यम से हड्डियों की मजबूती एवं शरीर में कैल्शियम की स्थिति की जांच की गई,वहीं न्यूरोपैथी जांच द्वारा नसों की संवेदनशीलता एवं डायविटिक न्यूरोपैथी संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया गया। जांच उपरांत उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सावधानियों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान जैन पंचायत ललितपुर के अध्यक्ष डॉo अक्षय जैन टडैया,जैन पंचायत समिति के संयोजक सनत जैन खजुरिया,प्रबंधक अटा जैन मंदिर अजय जैन,मनोज जैन बबीना,अमित जैन, मनीष जैन,बाहुबलि जैन खजुरिया, मनोज जैन खजुरिया,डॉ0 सुनील खजुरिया,जैन एम्बुलेंस सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित जैन,मंत्री सौरभ जैन,सुमित जैन खजुरिया,वैद्य महेन्द्र जैन,प्रकाश जैन,अंकित जैन,मनीष जैन,अशोक जैन,अनूप जैन मोदी,एडo अम्बर जैन,असीम खजुरिया,अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष विजय कुमार जैन,मंत्री राजकुमार जैन सराफ, महिपाल जैन कड़की,सर्वज्ञ जैन,सुरेन्द्र सिंघई,मयंक जैन,गौरव जैन,अनुज जैन,संजीव जैन,कुमार नुना आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।शिविर को सफल बनाने में डॉo सत्येंद्र जैन,रामजी सोनी,नीरज राजपूत,प्रियंका गुप्ता,सुम्मेर निरंजन का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-returning-with-medicine-died-in-a-road-accident-he-had-married-four-days-ago-his-elder-brother-was-injured-and-is-undergoing-treatment-in-bahraich/
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाजहित एवं जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।