ललितपुर। तालबेहट के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा की बैठक पुष्पेंद्र जैन विरधा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें दोनों शाखाओं के पुनर्गठन पर विचार विमर्श किया गया। शाखा अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा कि भारतीय जैन मिलन के 61 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दोनों शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी चतुर्दशी को वर्ष 2025-26 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करने का लिया निर्णय लिया है। इसके साथ श्रमण संस्कृति पाठशाला के नियमित संचालन, रविवार को बच्चों की पूजा के क्रियान्वयन, बाल ब्राह्मचारी संदीप भैया जी के नेतृत्व में पूजन शिविर एवं श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में 3 से 11 जून तक शिक्षण शिविर लगवाने पर विचार विमर्श किया गया। मंगलाचरण राजुल मोदी ने किया। विकास भंडारी एवं रोहित बबीना ने कहा जैन मिलन के कार्य प्रशंसनीय हैं। जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ स्वामी के जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक पर णमोकार महामंत्र का पाठ एवं भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर मंगल आरती का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/
जिसमें सुशील मोदी, चक्रेश जैन, विनय गरेठा, जितेंद्र बड़ौरा, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, सुनील करैरा, अरविन्द नयाखेड़ा, पंकज भंडारी, मनीष जैन, सुरेंद्र कुमार, अरविन्द जैन, नीलेश गरेठा, अंजेश जैन, पुनीत सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। आभार व्यक्त राकेश सतभैया एवं प्रवीन भंडारी ने किया।