नगीना । जाट महासभा ने एलआरएस एकेडमी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में पेशकार को सौंपा।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/ जाट महासभा के महासचिव प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जाट समाज के कुलदीप सिंह एड, धर्मपाल सिंह,निरंजन राठी,कुलवीर सिंह,धीरेन्द्र सिंह,राजू चेयरमैन,अभिषेक बालियन,नागेंद्र सिंह,अंकुर मालिक,जितेंद्र सिंह,नमेंद्र सिंह,चौधरी चांद सिंह,आशीष,कौशल सिंह,सिद्धार्थ चौधरी उर्फ सन्नी,ऋषभ जिंघाला,शिवम चौधरी, अंकित, अवनीश, कुलदीप प्रधान उर्फ टीनू,मोहित,अनिल, मयंक,वासू,सत्यपाल सिंह,रोहित,देवेंद्र सिंह,वीरेंद्र प्रधान समेत जाट समाज के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सीओ राजेश कुमार सोलंकी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में पेशकार को सौंपा।ज्ञापन में एलआरएस एकेडमी में 22 अप्रैल को जाट समाज की छात्रा अनुष्का चौधरी के साथ शिक्षक इरशाद अहमद द्वारा अभद्रता करने के मामले में स्कूल प्रबंधक संजीव अग्रवाल,राकेश अग्रवाल व प्रधानाचार्य नुपुर चंद्रा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।ज्ञापन में स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों पर अन्य आरोप भी लगाए हैं।