सार्वजनिक मंच का लोकार्पण, वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरा रंग

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित जीवनशाला प्राथमिक विद्यालय बनवासी सेवा आश्रम परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत म्योरपुर द्वारा निर्मित सार्वजनिक मंच का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम भी उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसिंह ने सार्वजनिक मंच का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मंच गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के प्रयासों को आवश्यक बताया। ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और जमकर तालियां बटोरीं।read more:https://pahaltoday.com/strict-action-will-be-taken-against-black-marketing-of-fertilizers-nsa-will-be-imposed-on-charging-higher-prices/ मानसिंह ने कहा कि जीवनशाला विद्यालय शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार और सामाजिक चेतना विकसित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सुभा बहन, विमल भाई, देवनाथ, जयंत गुरुजी, रमेश कुमार, राम नारायण, रविंद्र जायसवाल, नरेंद्र, अवध नारायण तथा ग्राम प्रधान रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *