कायमगंज मंडी में डिप्टी आरएमओ ने गेहूं खरीद व भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा

कायमगंज नवीन मंडी समिति कायमगंज में गुरुवार को डिप्टी आरएमओ रोली सिंह एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पुरुषोत्तम दास का आगमन हुआ। अधिकारियों ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गेहूं के रखरखाव, खरीद की आवक तथा भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/childhood-extinguished-in-the-fire-of-enmity-the-brutal-murder-of-an-8-year-old-boy-in-bahraich-has-caused-a-sensation/ज्ञात हो कि पूर्व में अचानक हुई बारिश के चलते गेहूं भीगने के मामले में माननीय जिलाधिकारी द्वारा मार्केटिंग इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। इसी क्रम में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा, सीनियर मार्केटिंग गल्ला इंस्पेक्टर जितेंद्र, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला मंत्री नीरज राठौर तथा जिला संगठन मंत्री पिंटू कौशल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने मंडी परिसर में टीन शेड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि खरीद किए गए सरकारी गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए खाली पड़ी दुकानों एवं टीन शेडों का भी उपयोग किया जाए।इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल की डायरी डिप्टी आरएमओ को भेंट की। जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण थोड़ा बहुत गेहूं भीग गया था, जिसे सुखाकर पुनः बोरों में भरवा दिया गया है तथा उसकी निकासी लगातार ट्रकों के माध्यम से केंद्रों तक कराई जा रही है।निरीक्षण के उपरांत डिप्टी आरएमओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *