बहराइच ( कैसरगंज )। नगर पंचायत कैसरगंज में सिगरेट की कीमत को लेकर कथित कालाबाजारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने बाजार में एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने के आरोपों को हवा दे दी है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/najibabad-massive-fire-in-textile-market-three-storey-showroom-burnt-to-ashes-loss-worth-lakhs/
शिकायतकर्ता मोनू ने आरोप लगाया है कि बाजार में बिकने वाली “टोटल” सिगरेट के पैकेट पर 70 रुपये एमआरपी अंकित है, लेकिन ग्राहकों से 95 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस तरह प्रति पैकेट करीब 25 रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है और कुछ थोक विक्रेता मनमानी दरों पर बिक्री कर रहे हैं।आरोपों के केंद्र में पुरानी गल्ला मंडी स्थित एक थोक विक्रेता की दुकान बताई जा रही है। वायरल वीडियो में भी एमआरपी और वसूली जा रही कीमत के अंतर को दिखाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।वीडियो सामने आने के बाद नगर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पैकेट पर अंकित मूल्य से अधिक वसूली नियमों के खिलाफ है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं के साथ हो रही इस कथित ठगी पर रोक लग सके।