बहराइच ( मिहींपुरवा )। पं० सच्चिदानंद इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ganja-mafias-empire-in-bindki-kotwali-area-illegal-business-running-openly-in-bindki-kotwali-area-responsible-people-silent/
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जमील कुरैशी ने किया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सेमरी बाजार के प्रधान अनिल जायसवाल रहे। प्रधानाचार्य राहुल मिश्रा ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।मोहम्मद जमील कुरैशी ने कहा, “मंजिल से आगे बढ़कर मंजिल तलाश कर, मिल जाए तुझको दरिया तो समंदर तलाश कर।” वहीं प्रवक्ता प्रेम सागर यादव ने शिक्षा को सफलता का सबसे सशक्त माध्यम बताया।इस अवसर पर प्रबंधक रोहित कुमार मिश्र, अध्यक्ष नवनीत कुमार मिश्र सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित l