भारत माता की मूर्ति का हुआ अनावरण

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रांगण में भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में मूर्ति का अनावरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता थे।इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा राष्ट्रीय मंच प्रभारी सहित पार्टी के कई जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मूर्ति अनावरण के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने भारत माता की आकर्षक झांकी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।उपस्थित अतिथियों ने भारत माता के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में एकता और संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।read more:https://pahaltoday.com/traffic-police-crack-down-on-school-vehicles-and-underage-driving-38-challans-imposed-fines/इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत पद की प्रत्याशी प्रिया गुप्ता, वार्ड नंबर 57 से जिला पंचायत पद की प्रत्याशी अनीता यादव, वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी पंकज यादव, अभिषेक राय, हरिकेश यादव, गौतम प्रजापति, सर्वेश पासवान, सुरेश राय और बबी साहनी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *