नानौता भाभी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी देवर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

नानौता (सहारनपुर)। थाना नानौता पुलिस ने महिला हत्या प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा, दो चाकू, लोहे की सरिया, कैंची और गैस लाइटर बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को मोहम्मद आशिक पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी मोहल्ला चाहमंजली कस्बा नानौता ने थाना नानौता में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए उनकी पुत्री की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना नानौता में मुकदमा अपराध संख्या 101/26 धारा 103(1)/352/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।read more:https://pahaltoday.com/over-1-71-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्या एवं अन्य गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आमिर पुत्र इकलाख निवासी मोहल्ला चाहमंजली कस्बा व थाना नानौता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा, दो चाकू, एक लोहे की सरिया, एक कैंची तथा एक गैस लाइटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जसपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रांत मान तथा कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *