बाराबंकी। सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में सोमवार को मदर्स डे अत्यंत जोश, उत्साह में भरकर मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों की माताओं को रोली और टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/ इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और अभिनय ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं माताओं ने भी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने सभी माताओं का आभार प्रकट किया और मदर्स डे की बधाई दी द्य इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।