बीकेयू ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन 

भदोही। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (बीकेयू) स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर के विरोध में जिला कार्यालय सदलुवीर बाजार में प्रदर्शन किया। बीकेयू के पूर्वांचल प्रभारी सालिकराम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सुरियावां थानाध्यक्ष मनोज कुमार को सौंपा गया।
इस दौरान सालिकराम यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए। गलत बिलिंग एवं तेज कटौती की निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निगेटिव बैलेंस पर बिजली काटने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। किसानों, मजदूरों और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए बिजली दरों में कमी की जाए। श्री यादव ने कहा कि अनावश्यक गरीबों, किसानों, मजदुरों एवं निम्न वर्ग के उपभोक्ता पर जांच के नाम पर जो अवैध वसुली की जा रही है। उसपर लगाम लगाई जाए।read more:https://worldtrustednews.in/attempt-to-rape-a-teenager-after-entering-her-house-case-registered-police-engaged-in-investigation/
इस मौके पर बीकेयू के पूर्वांचल महासचिव रमेश यादव, पूर्वांचल सचिव विजय यादव, महिला जिलाध्यक्ष मीरा देवी गौतम, युवा संगठन सचिव त्रिलोकीनाथ बिंद, कमलेश कुमार व विनय यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *