गेहूं क्रय केंद्र, खाद और बिजली समेत कई मांगों पर भाकियू गरजी

नहटौर। ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार चर्चा हुई। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीडीओ प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में गेहूं खरीद की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। भाकियू नेताओं ने ब्लॉक क्षेत्र में तत्काल गेहूं क्रय केंद्र संचालित कराने की मांग की। इसके अलावा निराश्रित एवं संरक्षित पशुओं को पकड़वाकर गौ आश्रय स्थलों में भिजवाने तथा नगर में आवारा घूम रहे कुत्तों से लोगों को निजात दिलाने की मांग भी उठाई गई।
ज्ञापन में कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी किसानों तक पहुंचाने की मांग करते हुए सहकारी समितियों और गन्ना विकास समितियों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने की बात कही गई।read more:https://worldtrustednews.in/councilors-mobilized-to-investigate-financial-irregularities-in-afzalgarh-municipal-council/किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की किल्लत के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बैठक में रोस्टर के नाम पर हो रही बिजली कटौती का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। भाकियू नेताओं ने नलकूपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए कहा कि बिजली संकट से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका के नालों की नियमित सफाई, मुख्य चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय और पेयजल व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई।भाकियू कार्यकर्ताओं ने ढाली रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा फुलसंदा से अलीनगर और ढकौली तक बनी सड़कों के दोनों ओर मिट्टी डलवाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की।बैठक में तहसील अध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, पुनित तुषियार, राजेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, महिपाल सिंह, अरविंद कुमार, विजयपाल सिंह, जैनेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *