कारीकोट मेले कि तैयारियां शुरु, गंगा दशहरा से लगेगा भव्य मेला

बहराइच ( मिहीपुरवा )। थाना सुजौली क्षेत्र के ग्रामसभा कारीकोट में प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर तैयारियां शुरु हो चुकीं है सुजौली के ग्रामसभा कारीकोट में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के प्रांगण में प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा के मौके पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। मेला प्राचीन इतिहास से काली माता का मंदिर चमत्कारी माना जाता है ऐसे में मेले के दौरान बड़ी संख्या में आसपास व दूरदराज के श्रद्धालु एकत्रित होते हैं जो परंपरागत रीतिरिवाजों के साथ पूजा अर्चना करते हैं साथ ही साथ मेले में सजी दुकानों से खरीददारी कर एक से बढ़कर एक झूलों का आनंद लेते हैं। मुख्य रूप से यह मेला गंगा दशहरा से 10 दिनों तक चलता है।read more:https://worldtrustednews.in/surprise-inspection-by-chief-development-officer/इस बार भी कारीकोट में ज्येष्ठ मेला लगना शुरू हो चुका है। बाहर कई जनपदों से तहर-तरह की दुकानें, सर्कस आदि आने शुरू हो चुके हैं। इस बार गंगा दशहरा 25 मई को है जिस दिन मंदिर में विशेष पूजा की जाती है काली माता को नारियल का चढ़ावा होता है। ऐसे में मेला 26 मई से शुरू हो जाएगा जो दस दिनों तक चलेगा। जिसको लेकर हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी मेले कि नीलामी 16 मई 2026, पूर्वाहन 11:00 बजे तहसील परिसर मिहींपुरवा में कि जाएगी। जिसकी सूचना विज्ञप्ति मंदिर के गेट पर प्रशासन द्वारा चस्पा कि गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *