बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज में चल रहे विकास उत्सव की कड़ी में नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 18, सुभाष चन्द्र बोस नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से निर्मित सड़कों का लोकार्पण चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर के साथ किया। शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सुभाष चंद्र6 बोस नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना द्वारा प्राप्त धनराशि करीब एक करोड़ की लागत से निर्मित केशव यादव के मकान से मृत्युंजय यादव के मकान तक, मृत्युञ्जय यादव के मकान से प्रभुनाथ गुप्ता के मकान तक एवं राम सेवक के घर से अजय दूबे के घर तक तीन सीसी सड़कों लोकार्पण करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में हम सबके मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वस्थ की व्यवस्था दिनोदिन सुधार की तरफ आगे बढ़ रही है।read more:https://worldtrustednews.in/attempt-to-rape-a-teenager-after-entering-her-house-case-registered-police-engaged-in-investigation/इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद राकेश कुमार राय, राजीव मिश्र, रवि साहनी, दीपक शर्मा, नियाज़ कुरैशी, सुदीप वर्मा, दीपक गौड़, सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, ऋषि चन्द, ईओ राम समुख, लिपिक सुनील कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, सन्तोष जायसवाल, डा विजय कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार गुप्त, मोहम्मद तैयब, सुधीर पटेल, आनन्द त्रिपाठी, संजय मौर्य, दिलीप निगम, अमलेश भारती, अजय दूबे, आदर्श शाही, दीपक गुप्ता, प्रकाशवीर जायसवाल, शिवम सोनी, हरपाल नागवानी, मनमोहन पटवा, सुनील मद्धेशिया, लल्ला पाण्डेय, राजकुमार निगम, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे