महावीर इंटर कॉलेज तथा पीजी कॉलेज मलिकपुरा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर वर्षगांठ

गाजीपुर।महावीर इंटर कॉलेज तथा पीजी कॉलेज मलिकपुरा के कैडेट्स द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनाई गई l
92 यूपी बटालियन गाजीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुभव राज के निर्देशन में महावीर इंटर कॉलेज मलिकपुरा तथा पीजी कॉलेज मलिकपुरा के कैडेट्स द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मनाई गई lread more:https://worldtrustednews.in/tb-department-taught-tb-lesson-to-asha-sisters/
इस अवसर पर महावीर इंटर कॉलेज मलिकपुरा के प्रधानाचार्य उमेश सिंह द्वारा कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात एनसीसी अधिकारी कैप्टन आर पी यादव तथा बटालियन के पी आई स्टाफ हवलदार शिंभूराम और कैडेट द्वारा ध्वज को सैल्यूट किया गया और राष्ट्रगान हुआ l तत्पश्चात कैडेटों को हवलदार सिंबू राम तथा सहयोगी एनसीसी अधिकारी कैप्टन आरपी यादव द्वारा भारतीय सेना के सौर्य तथा पराक्रम की गाथा जो गत वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के रूप में सामने आई उसके बारे में कैडेटों को विस्तृत जानकारी दी गई l उपरोक्त अवसर पर कैडेट नंदिनी मौर्य कैडेट अनु चौहान कैडेट मनीष यादव आदि कैडेट बहुत ही सक्रिय भूमिका में सभी कैडेट्स को लेकर उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *