धोखाधड़ी,से दस्तावेज तैयार, कर 115 वर्ग गज की जगह  162 वर्ग गज का बैनामा करा लिया।

 सिंभावली  पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कप्तान  कुंवर ज्ञान जय के कार्यालय  पहुंचे अपने साथ धोखाधड़ी के विषय में बताया पीड़ित महिला नफीस पत्नी मसूक अली निवासी सैफी कॉलोनी मौपुर खुड्लिया हरोड़ा मोड़  थाना सिम्भावली जिला हापुड़ की निवासी है। प्रार्थिनी ने एक प्लाट 115 वर्ग गज बैनामा द्वारा व 47 वर्ग गज नोटरी द्वारा ग्राम बहादुरगढ़ में खरीदा था। प्रार्थिनी के उक्त प्लाट के बारे में शमा पत्नी अहसान व अहसान पुत्र यूसुफ को प्लाट विक्रय करने के बारे में जानकारी हुई। दोनों प्लाट खरीदने के लिए प्रार्थिनी के घर सैफी कॉलोनी मौपुर खु‌ड्लिया हरोड़ा मोड़ सिम्भावली आये। प्रार्थिनी ने बताया कि मेरा उक्त प्लाट 115 वर्ग गज बैनामा द्वारा व 47 वर्ग गज नोटरी द्वारा क्रय किया हुआ है, जिसका बैनामा कराना बाकी है। 47 वर्ग गज का बैनामा कराने पर मैं आपको 162 वर्ग गज का बैनामा कराऊंगी। तब शमा व अहसान ने कहा कि हम आपसे अभी 115 वर्ग गज का बैनामा करायेंगे तथा 47 वर्ग गज का जब आपका बैनामा हो जाये तब करा लेंगे। प्राथर्नी बिना पढ़ी लिखी अनपढ़ महिला है। आप हमें अभी 115 वर्ग गज का बैनामा करा देना तथा चेक देकर चले गये। प्रार्थिनी से कहा कि बैनामे के बाद उक्त चेक लगा लेना। प्रार्थिनी को विश्वास में लेकर 26.03.2026 को प्रार्थिनी को 115 वर्ग गज का बैनामा करने के लिए शमा व अहसान ने बुला लिया। प्रार्थिनी ने कहा कि 115 वर्ग गज का बैनामा ही कराना व बैनामे के रुपये दे दो। तब शमा ने प्रार्थिनी को विश्वास में लेकर कहा कि कनेक्टिविटी चली जायेगी, आप जल्दी से पहले बैनामा करा दो, बैनामे के बाद आपको रुपये दे देंगे। दिया हुआ चेक भी वापस कर लिया।read more:https://khabarentertainment.in/crackdown-on-illegal-codeine-cough-syrup-trade-in-ghazipur-two-accused-surrender-three-still-absconding/
शमा व अहसान पुत्र यूसुफ व रियाजुद्दीन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम बहादुरगढ़ के साथ मिलकर अहसान व रियाजुद्दीन को गवाह बनाकर कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर धोखाधड़ी व चालाकी से प्रार्थिनी को बिना बताये बिना पढ़कर सुनाये धोखाधड़ी, चालाकी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर 115 वर्ग गज की जगह बुरी नियत से 162 वर्ग गज का बैनामा शमा द्वारा दिनांक 26.03.2026 को अपने नाम बैनामा करा लिया। बैनामे के बाद प्रार्थिनी ने अपने प्लाट के रुपये मांगे तो गन्दी गन्दी गाली-गलोज व अभ्रद भाषा का प्रयोग व मारपीट करने लगे। प्रार्थनी से कहा कि हमने तुझसे चैक वापस ले लिये तेरा 162 वर्ग गज का टोटल बेनामा करा लिया। अब न तो तुझे रुपये देंगे अगर तूने प्लाट के रुपये मांगे तो तुझे 162 वर्ग गज का बेनामा कराने पर फंसवायेंगे। प्रार्थनी सुनकर सन्न रह गयी तथा प्रार्थनी ने ऐसा गलत बैनामा कराने को कहा तो प्रार्थनी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। शोर-शराबे पर आस-पास के गुजजार आदि ने प्रार्थनी को बचाया। प्रार्थनी रिपोर्ट लिखाने थाना बहादुरगढ़ गयी थाने वालों ने आश्वासन देकर भेज दिया। लेकिन अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान जय सिंह ने बताया पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह को जांच सौंप गई है जांच सही पाए जाने पर  मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *