फूस के मकान में भीषण आग, 14 बकरियों की जलकर मौत, गृहस्थी राख

बहराइच ( विशेश्वरगंज )।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरौना में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हनुमान गौतम के फूस के मकान में अचानक आग लगने से घर में बंधी 14 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि पूरा घर और गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 3:30 बजे अज्ञात कारणों से हनुमान गौतम के फूस के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान धू-धूकर जलने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि करीब आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझने के बाद घर के अंदर रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन और नगदी समेत पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। वहीं घर में बंधी 14 बकरियां भी जलकर मर गईं। इस आग की चपेट में आने से देशराज के बुसैले को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।read more:https://khabarentertainment.in/joint-agriculture-director-vindhyachal-division-ashok-upadhyays-surprise-inspection-of-the-agricultural-fertilizer-center/इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है। हादसे से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *