रावर्ट्सगंज में नाला निर्माण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे नाले का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि नाले का निर्माण हर हाल में आगामी बरसात से पहले पूरा किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।read more:https://khabarentertainment.in/a-total-of-6863-vehicles-were-challaned-during-the-one-month-checking-campaign/ उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि मानकों की अनदेखी या लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को तय समय सीमा में और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *