सूरतगंज-बाराबंकी। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर सूरतगंज-हेतमापुर मार्ग पर स्थित आनिया अस्पताल एण्ड ट्रामा सेन्टर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। बजाज एजेंसी के निकट नवनिर्मित 30 बेड वाले सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा इस अस्पताल के खुल जाने से क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इस विशेष अवसर पर बड़े मंगल के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई जो देर शाम तक चलता रहा। समारोह में पहुंचे अतिथियों का अस्पताल निदेशक डॉक्टर सत्यवान वर्मा और आनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर एस फारूकी ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।read more:https://khabarentertainment.in/called-bjps-victory-a-mandate-said-bsp-will-form-the-government-in-2027/ इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई, ग्राम पंचायत सदस्य महासभा प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिलीप यादव,सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा,सपा नेता प्रीतम वर्मा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुशील वर्मा,भाजपा मण्डल महामंत्री राजीव शुक्ला (राजू), कामता यादव, सीएमएस प्रबंधक चैधरी चरण सिंह, भाजपा नेता शिवगोविंद अवस्थी,अजय शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यवान वर्मा और आनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूकी ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर ट्रामा केयर और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है।