मानकों में कमी पर सख्ती, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद, दूसरा आवेदन होल्ड

नहटौर। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को नहटौर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने देव अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर डॉक्टर अनुपस्थित मिले, जबकि स्टाफ मशीन के अपडेशन के लिए बाहर जाने की बात कहता रहा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने केंद्र को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।read more:https://khabarentertainment.in/bjp-workers-celebrated-the-historic-victory-of-the-bjp-in-three-states-including-bengal/इसके बाद टीम ने धामपुर रोड स्थित पीर की चुंगी के पास प्रस्तावित कुंवर अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी निरीक्षण किया, जिसने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। जांच में निर्धारित मानकों की पूर्ति न होने पर आवेदन को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया।निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार विजय कुमार और लेखपाल ब्रह्म कुमार रवि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसीएमओ आरके विश्वकर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और मानकों में पाई गई कमियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *