मुरादनगर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, निजाम चौधरी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की, अंबेडकर पार्क में दिया एकता और भाईचारे का संदेश।”

मुरादनगर/गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को मुरादनगर पहुंचे। वह पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी के आवास पर उनकी वालिदा (माता जी) के इंतकाल पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
बिलाल मस्जिद के पीछे स्थित आवास पर पहुंचकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दुख साझा किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।read more:https://khabarentertainment.in/grand-welcome-to-sp-district-president-honey-faisal/इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व विधायक वाहब चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव रविंदर भाटी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा सतपाल चौधरी, अमित कसाना, ताहिर (बिजनौर), जैद फिदाई, नूरहसन मेंबर, मालू मेंबर, अबरार चौधरी, शब्बे अंसारी, संजय संस्कार, संजय रेवड़ी, बिंदर प्रधान, बिलाल तोड़ी, इमरान मास्टर, अफजल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सांसद के मुरादनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।इसके बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *