मुरादनगर। नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार तीसरे दिन भी अभियान जारी रखा। इस दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान का जायजा लिया। उनके साथ एसीपी भास्कर वर्मा, थाना प्रभारी अंकित चौहान तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। खासतौर पर रेलवे रोड पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। हटाए गए सामान को नगर पालिका की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया।read more:https://khabarentertainment.in/patriotic-songs-echoed-in-mushaira-and-kavi-mahotsav/
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।रेलवे रोड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीली पट्टी खींची गई है, जिसके आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा