पीएचसी जमानियां में एमबीबीएस महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग तेज, ग्रामीण महिलाओं को हो रही परेशानी

गाजीपुर जमानियां।बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर जमानियां कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में एमबीबीएस महिला चिकित्सक की तैनाती का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ता जा रहा है। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।read more:https://khabarentertainment.in/bjp-workers-celebrated-the-historic-victory-of-the-bjp-in-three-states-including-bengal/उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ग्रामीण एवं कस्बाई महिलाएं निजी एवं स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के लिए महिला डॉक्टर से परामर्श लेने में अधिक सहज महसूस करती हैं। महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण उन्हें या तो इलाज में असहजता झेलनी पड़ती है या फिर मजबूर होकर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।वारसी ने बताया कि पीएचसी जमानियां में लंबे समय से एमबीबीएस महिला डॉक्टर का पद रिक्त पड़ा हुआ है। वर्तमान में महिला मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सक से ही परामर्श लेना पड़ रहा है, जो हर स्थिति में पर्याप्त नहीं माना जा सकता। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सेवाओं में एक गंभीर कमी बताते हुए कहा कि इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।उन्होंने मांग की कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र एमबीबीएस महिला चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।इस दौरान माहिर कमाल अंसारी, उद्धव पांडेय, इजहार खान, वसीम अंसारी, इरफान खान सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस मांग का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *