गाजीपुर।महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद गाजीपुर में “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता और निगरानी कार्यक्रम संचालित किए गए।read more:https://khabarentertainment.in/we-will-raise-the-issue-of-corporate-jihad-in-parliament-and-implement-terms-and-conditions-for-companies-dr-medha-kulkarni/पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन, खासकर महिलाओं और छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं दूसरी ओर, एंटी रोमियो टीमों ने भी जिलेभर में मोर्चा संभालते हुए संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की, जिससे सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण कायम रखा जा सके।