जनपद में सघन पैदल गश्त, चेकिंग अभियान तेज — पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का एहसास

गाजीपुर।जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/saffron-flag-hoisted-at-shyama-prasads-birthplace-bjp-to-form-government-in-bengal-for-the-first-time/इस दौरान पुलिस टीमों ने आम जनमानस से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता दिखाई दिया।गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध दस्तावेजों की जांच पर विशेष जोर दिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *