गाजीपुर जमानियां ।क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी अब गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के प्रभाव के बीच स्थानीय स्तर पर भी गैस आपूर्ति बाधित होती दिख रही है। जमानियां तहसील क्षेत्र में एचपी घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच मारामारी की स्थिति बनी हुई है।read more:https://khabarentertainment.in/called-bjps-victory-a-mandate-said-bsp-will-form-the-government-in-2027/उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। वहीं, शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के आदेश भी कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में मूक दर्शक बने हुए हैं, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है।व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तहसील अध्यक्ष इजहार खान, वीरेंद्र कुमार, अमन शांति कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, इरफान खान, विपिन कुमार, कन्हैया और मोहम्मद आवेज़ सहित कई उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका आरोप है कि होम डिलीवरी के नाम पर निजी दुकानदारों द्वारा अधिक कीमत वसूली जा रही है, जिसमें गैस एजेंसी संचालकों की मिलीभगत भी सामने आ रही है।उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि होम डिलीवरी के लिए नियुक्त एक वाहन कर्मी को हटा दिया गया है, जिससे सिलेंडरों की सप्लाई बाधित हो गई है और कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। परिणामस्वरूप आम जनता को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और उन्हें अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ रही है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडरों को जब्त कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि तहसील प्रशासन सक्रियता दिखाए, तो इस समस्या का समाधान संभव है।
फिलहाल, उपभोक्ता प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, जबकि गैस की कमी और कालाबाजारी का खेल जारी है।