नानौता में आसपा की साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत, अफज़ाल चेयरमैन ने बढ़ाया उत्साह

नानौता। आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की ओर से निकाली जा रही सत्ता परिवर्तन साइकिल यात्रा का नानौता पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ आसपा नेता एवं चेयरमैन पति अफज़ाल खां के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
बताया गया कि यह साइकिल यात्रा 27 अप्रैल को नकुड़ विधानसभा के गांव शाहजहांपुर से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाना है। यात्रा के नानौता पहुंचने पर नगर व क्षेत्र के आसपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इसका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर अफज़ाल खां ने साइकिल यात्रा में शामिल युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं को जागरूक करने और समाज में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।read more:https://pahaltoday.com/get-as-many-cases-resolved-as-possible-within-the-time-limit-dm/
साइकिल प्राप्त करने वालों में अरविंद बाल्मीकि, आशु कुमार, रोबीन सेहजवा, विक्की कुमार, अक्षय कुमार, शुभम रतनाहेड़ी, शक्ति सिंह, संदीप लोहिया, जोगिंदर माजरी और रवि मित्तरगढ़ शामिल रहे।
कार्यक्रम में गंगोह विधानसभा प्रभारी पृथ्वीराज सिंह, नानौता ब्लॉक प्रभारी अनिल आभा, रेहान खां, शमशेर खां, नसीम सिद्दीकी, मास्टर शौक रजा आब्दी, दीन मोहम्मद प्रधान, मुस्तफा माधोपुर, मौलवी फरजंद चौधरी, मुस्तकीम मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *