घर में घुसा बेकाबू ट्रक, मासूम समेत तीन घायल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव स्थित विषघरवा टोला में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसे में सहदेव प्रसाद उम्र 65 वर्ष, चंपा देवी उम्र 45 वर्ष और चार वर्षीय विशाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। यहां तैनात चिकित्सक डा. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद चंपा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के पति रामाश्रय के अनुसार, बभनी की ओर से आया ट्रक पास के पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद सड़क किनारे खड़ा किया गया था। चालक लघुशंका के लिए उतर गया, लेकिन संभवतः हैंडब्रेक नहीं लगाने के कारण ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ा और सीधे उनके मकान में जा घुसा। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।read more:https://pahaltoday.com/cruise-accident-bodies-of-uncle-and-nephew-found-on-fourth-day-death-toll-now-13/
पिकअप के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के धरतीडांड़ गांव में पिकअप के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए बभनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार तीनों युवक घघरी गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार धरतीडांड़ गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक सवार विजय पुत्र राम अवध, गोविंदा पुत्र संजय कुमार निवासीगण अंजानी और जीतन पुत्र बागराज निवासी सहगोड़ा (बभनी) को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए बभनी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *