विहिम के पदाधिकारियों ने डीएम से की मुलाकात

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान संगठन की ओर से जिलाधिकारी का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। बाद जनपद के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/big-decision-in-bengal-elections-entire-voting-in-falta-seat-cancelled-re-polling-to-be-held-on-may-21/
मुलाकात के दौरान महासंघ के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ व किन्नर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरण नन्द गिरी, जिला उपाध्यक्ष पूजा किन्नर, लाडो किन्नर, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री भूमि शरण खरवार, जिला संयोजक रामसुरत बैगा आदि ने मूलनिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी को तीर-धनुष, पारंपरिक आदिवासी टोपी और राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू महासंघ जिंदाबाद और जय जय श्री राम के उद्घोष लगाए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता जताई। मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *