गाजीपुर | जनपद गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/will-cervical-cancer-be-eradicated-from-the-world-forever/
जानकारी के अनुसार, थाना सैदपुर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 72/26, धारा 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवकांत पाण्डेय को सोमवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित मंगलम कॉलोनी के पास से की गई।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवकांत पाण्डेय (54 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामकृष्ण पाण्डेय, निवासी ग्राम नहिया, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम की भूमिका इस सफलता में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।गाजीपुर पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।