वुडवर्ड पब्लिक स्कूल का दीक्षांत समारोह: भविष्य के नवनिर्माण की ओर एक सशक्त कदम

भदोही। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल विगत कई दशकों से अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों और अनुकरणीय शैक्षणिक परिवेश के माध्यम से जनपद को गौरवान्वित करता आ रहा है। विद्यालय न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, मानसिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है। शनिवार को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजनread more:https://pahaltoday.com/tribute-to-labor-leader-jayaprakash-on-labor-day-in-modinagar-garland-laid-on-the-statue/किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय एवं संस्कृतिमय बना दिया। कक्षा एलकेजी से कक्षा 11वीं तक के छात्रों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, नाटक, गायन व समूह प्रस्तुति ने अभिभावकों का मनमोह लिया और यह सिद्ध कर दिया कि वुडवर्ड पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, अपितु संस्कारों और संस्कृति का भी पोषक है।कार्यक्रम के मध्य विद्यालय प्रबंधक पुनीत मेहरा एवं प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा द्वारा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का हृदय से आभार प्रकट किया। प्रबंधक पुनीत मेहरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा ने कहा कि आज का यह दीक्षांत समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सपनों का उत्सव है, जो हमारे बच्चों की आंखों में पल रहे हैं। आज के ये नन्हें कदम कल राष्ट्र निर्माण की दिशा में दृढ़ कदम बनेंगे। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल सदैव यह प्रयास करता आया है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं संस्कृति की भावना का विकास हो। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रांगण तालियों की गूंज से गूंज उठा, और हर चेहरे पर भविष्य की आशाओं की मुस्कान थी। इस मौके पर संगीता खन्ना, रितिका खन्ना, समीना वजीर, अलीजा मकसूद, मजहर अंसारी, अब्दुल्ला हादी, मरियम हादी, जीशान अंसारी, अमिताभ चटर्जी, सत्यम मिश्रा, विनीत बरनवाल, अनुराग सिंह, नीरू प्रकाश, आसिया मेराज, शादाब अंसारी, विकास जायसवाल, अनुप जैन, इंद्रमणि, अतहर कुद्दूस, आजम अंसारी, विकास सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *