50.10 लाख से होगा भुतिया तालाब का कायाकल्प, अमेठी को मिलेगा नया आकर्षक सार्वजनिक स्थल

अमेठी। अमेठी नगर के वार्ड संख्या तीन स्थित भुतिया तालाब का शीघ्र ही व्यापक सुंदरीकरण कराया जाएगा। लगभग 50.10 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र के समग्र सौंदर्य में वृद्धि करना है।
योजना के अंतर्गत तालाब के चारों ओर पक्का वॉकिंग ट्रैक निर्मित किया जाएगा, जिससे प्रातः एवं सायंकाल भ्रमण करने वाले लोगों को समतल एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से वृद्धजन, महिलाओं एवं बच्चों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।read more:https://pahaltoday.com/a-khadim-performing-traffic-duty-at-the-dargah-was-attacked-a-case-was-registered-against-the-bully/तालाब के जल को स्वच्छ बनाए रखने हेतु आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिससे जल प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र में पर्याप्त उजाला रहेगा और लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी।सुंदरीकरण के दौरान तालाब के किनारों को समतल कर हरित पट्टी विकसित की जाएगी तथा बैठने एवं विश्राम के लिए उपयुक्त स्थानों का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे यह स्थल परिवारों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकेगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि परियोजना हेतु बजट स्वीकृत हो चुका है तथा टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर नागरिकों को इसका लाभ उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *