गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, दो शातिरों पर मुकदमा दर्ज

अमेठी। जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-70/26 के तहत धारा 2(ख)(1)/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में कार्रवाई की गई है। आरोप है कि अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए चोरी जैसे जघन्य अपराध कर अवैध तरीके से संपत्ति व धन अर्जित करते थे, जिससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बनता था।read more:https://pahaltoday.com/another-family-ruined-by-drug-abuse/
मामले में थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह की ओर से वाद दर्ज कराया गया है। नामित आरोपितों में शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा (मौजा बेलखरी) और रामलाल मौर्या निवासी तिवारीपुर मजरे सोनारी कनू शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित पूर्व से ही जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनके आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *