नशे से एक और परिवार उजड़ा

बहराइच  ( मिहीपुरवा )l तहसील मिहिपुरवा अंतर्गत थाना कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के गौरा पिपरा सेमराहना  निवासी अंकित मिश्रा पुत्र राम संजीवन उम्र 40 वर्ष नदी के किनारे सुबह लोगों ने देखा कि बैठे-बैठे ही मृत अवस्था में दिखाई दिया जिसकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा लाश को अपने कब्जे में लिया है । ग्रामीणों का कहना है कि अंकित कुमार मिश्रा पंजाब में मेहनत मजदूरी करने का कार्य करता था अभी कल ही वह पंजाब से लौटकर परिवार सहित आया था इसके परिवार में दो बेटियां एवं एक गर्भवती पत्नी है ।read more:https://pahaltoday.com/buddha-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-prakash-genius-public-school/ घर में मां है एक  भाई पंजाब में परिवार सहित कमाता है सूचना पाकर वह भी वहां से आ रहा है। अंकित के घर की माली हालत ज्यादा ठीक नहीं है नशे का आदी था इसके साथ में रात में दीपक शर्मा भी था जिसे पुलिस अपने साथ ले पूछताछ के लिए ले गई है तथा लास् को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कोतवाली मूर्तिहा प्रभारी के कहना है की प्रथम दृष्टि से नशे का ज्यादा सेवन करने की वजह से मृत्यु होना प्रतीत होता है परंतु लाश का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *