ललितपुर- जैसे भी संकल्प हम लोग अपने मन में रखते हैं तो वो पूरे होने लगते हैं। लेकिन उसके पीछे आपके प्रयास होते हैं। आपके प्रयास ही आपको सफल बनाते हैं। संकल्प को दृढ़ संकल्प के साथ जब हम कार्य करते है तो वह संकल्प सिद्ध हो जाता है। कुछ ऐसा ही संकल्प आर्ट ऑफ लिविंग ललितपुर के हैप्पीनेस टीचर सुबोध शर्मा विश्वास ने लिया हैं। शर्मा ने एक भेंट वार्ता में बताया कि आगामी 13 मई को अर्थात आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का 70 वें जन्मोत्सव है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन का ललितपुर चैप्टर एक 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है। जिसमें प्रातः 6. 30 बजे से योग, प्राणायाम, सूर्यनमस्कार, पद्मसाधना, भस्त्रिका के नियमित अभ्यास कराया जाएगा। इनके साथ साथ पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रदत्त सांसों की लयबद्ध क्रिया दिव्य सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी। नियमित सुदर्शन क्रिया करने से आपके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आएंगे। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। आपका मन शांत और तनावमुक्त होगा। आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता में विस्तार होगा। परिणामस्वरूप आपका जीवन आनंदमय और निरोगी होगा। शर्मा ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी हैप्पीनेस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने और अपने परिवार को खुशहाली से सजाएं। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि उक्त आयोजन 12 मई से मनाया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/buddha-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-prakash-genius-public-school/ जगदीश द्विवेदी, ओमप्रकाश लोहिया, जगजीत सिंह जाखड़ श्रीमति वन्दना भारती, विजय गोपाल हुंडैत, इंजी. बालमुकुंद सोनी, जगभान सिंह सिसौदिया, शुभम् देवलिया आरुष श्रीवास्तव, अर्पित बासु शर्मा, और आर्ट ऑफ़ लिविंग ललितपुर के अन्य सभी योग साधक इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है।