डिजिटल साक्षरता व साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन 

ललितपुर। नेक द्वारा मूल्यांकित संस्थान पहलवान पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत को डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं शासन द्वारा चलाई गई नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत  महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं की‌ जानकारी हेतु पोस्टर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दीपक पाराशर (जिला मंत्री भाजपा) विशिष्ट अतिथि  विक्रांत रावत (जिला संयोजक आईटी सेल भारतीय जनता पार्टी) महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सितारा देवी, अध्यक्ष श्रीमती कंचन लता यादव, डायरेक्टर डॉ पूजा यादव, प्राचार्य डॉ सूफिया, एनसीसी कैप्टन डॉ वंदना याज्ञिक एवं समस्त स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दीपक पाराशर (जिला मंत्री, भाजपा) ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर दिशा दें तथा समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि विक्रांत रावत (जिला संयोजक, आईटी सेल, भारतीय जनता पार्टी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए भी सरकार की योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। read more:https://pahaltoday.com/bride-takes-exam-immediately-after-wedding-shows-dedication-to-education/डायरेक्टर डॉ. पूजा यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्राओं को मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक से बचने तथा साइबर जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. सूफिया ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं से सीखी गई जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में लागू करने का आह्वान किया। कार्यशाला में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को झलकारी बाई सभागार में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में प्रबंधक श्रीमती सितारा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक हो गई है।    अध्यक्ष श्रीमती कंचन लता यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक छात्रा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग आदि से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया।  डायरेक्टर डॉ. पूजा यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्राओं को मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक से बचने तथा साइबर जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी।प्राचार्य डॉ. सूफिया  ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर एनसीसी कैप्टन डॉ वंदना याज्ञिक, असि० प्रो०  प्रकाश खरे, असि० प्रो० प्रीति शुक्ला, एनएसएस द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रो०  साधना नागल,असि० प्रो० रंजना श्रीवास्तव,असि० प्रो० रत्ना याज्ञिक,असि० प्रो० सुषमा पटेल,असि० प्रो० नेहा याज्ञिक, पूजा सिंह, श्री मती रजनी यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, दीपेंद्र सिंह, मुस्ताक खान, श्रीमती गेंदा, मालती राज, नेहा अहिरवार, मुजफ्फर खान, राम सहाय, विमला, परमानंद, तथा रामा उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *