मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस की सक्रियता, बाजारों में पैदल गश्त और एंटी रोमियो टीम का अभियान तेज

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/bride-takes-exam-immediately-after-wedding-shows-dedication-to-education/अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा लगातार भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *